देवकर

*शारदीय नवरात्र के अष्ठमी पर देवकर में सुप्रसिद्ध सुरनायिका कविता वासनिक का सांस्कृतिक कार्यक्रम कल, मंत्री रविन्द्र चौबे होंगे सम्मिलित*

*देवकर:-* शारदीय नवरात्र के अष्टमी के पावन अवसर पर आज 03 अक्टूबर दिन सोमवार को नगर पंचायत देवकर के गांधी चौक मैदान में मशहूर छत्तीसगढ़ी कलाकार कविता वासनिक की लोककला मंच एवं सांस्कृति से सुसज्जित “अनुराग धारा” का कार्यक्रम रात्रि 09 बजे रखा गया है। जिसमे स्थानीय धमधा-साजा विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कद्दावर कैबिनेट रविन्द्र चौबे की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।इस कार्यक्रम में नगर व ग्रामीण अंचलों के लोगों के साथ क्षेत्रवासियों भी शामिल होंगे, जो रात्रिकालीन प्रोग्राम का लुफ्त उठाएंगे। वही मंत्री रविन्द्र चौबे के नगर आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियां है। वही कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मंच से क्षेत्रवासियों को सम्बोधित भी करेंगे। यह जानकारी नगर पंचायत देवकर के विधायक प्रतिनिधि एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा के कोषाध्यक्ष विनोद कुंजाम ने प्रेस को दी।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button