*देवकर में बन रहा है गौरव पथ 2 करोड़ 21 लाख रुपए होंगे खर्च*

उल्लेखनीय है, कि नगर में विगत कुछ वर्षों से जर्जर गौरव पथ के मरम्मत एवं पुननिर्माण की मांग नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी। जिस सम्बंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की पहल पर पंचायत एवं संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे ने संज्ञान लेते हुए उक्त जर्जर गौरवपथ मार्ग के उन्नयन की अनुशंसा करते हुए 2 करोड़ 21 लाख रुपये की राशि स्वीकृति दी गयी थी। जिस पर अब उन्नयन एवं पुननिर्माण कार्य जोरो पर है। बताया जा रहा है कि जल्द ही ग़ौरवपथ मार्ग का कायाकल्प कर क्षेत्रवासियों एवं आमजनता के लिए सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

अवगत हो कि बेमेतरा ज़िला के सीमावर्ती इलाके पर स्थित नगर पंचायत देवकर के इस गौरवपथ मार्ग से रोजाना सैकड़ो से भी ज्यादा की तादाद में बड़ी वाहनों का रेला गुजरता है जो नगर से होकर निकटवर्ती खैरागढ़ व राजनंदगांव ज़िला क्षेत्र के साथ महाराष्ट्र तक के लिए आवजाही होती है। फलस्वरूप भारी वाहनों के लगातार गुजरने से गौरवपथ विगत कुछ बरसो से जर्जर स्थिति में पहुंच गया था। जिससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी एवं मुसीबत का सामना करना पड़ता रहा।।लेकिन अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने सवा दो करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि से उन्नयन एवं कायाकल्प कार्य कराकर क्षेत्र की समस्या का समाधान कर दिया गया है। परिणामस्वरूप अब नगर एवं क्षेत्र के आम नागरिकों को सुविधाजनक ग़ौरवपथ का फायदा मिलेगा।



