विविध

*पिरदा (गब्दा): छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर ‘महतारी अगना’ में हुआ भव्य आयोजन, छत्तीसगढ़िया अस्मिता और स्वाभिमान का लिया गया संकल्प*

​पिरदा (गब्दा) / बेमेतरा:

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर 01 नवंबर 2026 को महतारी अगना (गबदा-पिरदा, खुड़मुडी) में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं छत्तीसगढ़िया समाज के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य और उल्लासपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा परिसर “जय छत्तीसगढ़ महतारी” के जयकारों से गूंज उठा।

 

​महतारी की विधि-विधान से पूजा और महा-आरती

​कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर जम्मो छत्तीसगढ़िया समाज के लोग भारी संख्या में एकजुट हुए और विधि-विधान से छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर महा-आरती उतारी गई। इस दौरान उपस्थित जनों ने राज्य स्थापना दिवस पर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर छत्तीसगढ़ राज सिरजन दिवस की “अब्बड़ अकन बधाई” दी।

​संस्कृति और स्वाभिमान का संदेश

​कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में अपनी माटी, संस्कृति, परंपरा, बोली-भाखा और छत्तीसगढ़िया अस्मिता के मान-सम्मान को सर्वोच्च बनाए रखने पर जोर दिया। वक्ताओं ने छत्तीसगढ़िया समाज के हक, अधिकारों और उनके सर्वांगीण स्वाभिमान के लिए पूरी एकजुटता के साथ काम करने का संकल्प लिया।

​प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य नागरिक

​इस भव्य आयोजन में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के बेरला खंड अध्यक्ष धनंजय निषाद, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र निषाद, प्रदीप निषाद, संजू सरपंच पिरदा, गांव प्रमुख चंद्रिका निषाद, मोहन निषाद, बंसी मोहन, जनक निषाद, धनसिंह निषाद, नरेश निषाद, बाबा निषाद, नीलकंठ निषाद, हरि निषाद, मुन्ना निषाद, पोषन निषाद और जीवन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम का सफल आयोजन छत्तीसगढ़िया समाज, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (बेमेतरा) के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुआ।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button