देवकर

*■नगर देवकर के शासकीय उचित मूल्य की दुकान में वार्ड सभा का आयोजन, जय घुघुसराजा महिला स्व समूह के सदस्यो के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति■*

*देवकर:-* विगत कल रविवार को स्थानीय जय घुघुसराजा महिला स्व सहायता समूह द्वारा नगर क्षेत्र में संचालित शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान के वार्ड सभा का आयोजन किया गया। जिसमे यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली 2017 के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा प्रणाली अधिनियम के क्रियान्वयन की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु नगर के गांधी चौक स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सुबह 11 बजे किया गया। इस अवसर नगर पंचायत देवकर के अध्यक्ष प्रतिनिधि-बिहारी साहू, विधायक प्रतिनिधि-विनोद कुंजाम, इंजीनियर- विश्वनाथ ठाकुर, आबिद बेग, घुघुसराजा स्व सहायता समूह के बिरेन्द्र कुंजाम, गोविंद साहू, कोमल सिन्हा, तुलसी मरकाम, गिरधारी सिन्हा इत्यादि वार्ड सभा के कार्यक्रम में मौजूद रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button