विविध

बेमेतरा में पुलिस का विजिबल पेट्रोलिंग अभियान: होटल, ढाबों और संदिग्ध ठिकानों पर सघन चेकिंग, अड्डेबाजों पर सख्ती

 

बेमेतरा:-जिले में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बेमेतरा पुलिस द्वारा लगातार विजिबल पुलिसिंग और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन में जिले के विभिन्न भीड़-भाड़ वाले इलाकों, सार्वजनिक स्थलों, होटलों, ढाबों और सुनसान क्षेत्रों में विशेष गश्त और चेकिंग की जा रही है।

पैदल गश्त और संदिग्धों की जांच

निर्देशित अभियान के तहत थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला और उनकी पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में व्यापक पैदल गश्त की। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों, लॉज, ढाबों और होटलों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने खुले में या गाड़ियों के भीतर बैठकर शराब पीने वालों, संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों और अड्डेबाजी करने वालों की सघन तलाशी ली।

संदिग्ध वाहनों की डिक्की और दस्तावेजों की चेकिंग

अभियान के दौरान पुलिस ने सड़कों पर चलने वाले संदिग्ध वाहनों की डिक्की और कागजातों की भी जांच की। साथ ही, रात्रि के समय अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक शांति और सुरक्षा व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

बेमेतरा पुलिस की अपील

जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या असामाजिक तत्व नजर आए, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button