विविध

बेमेतरा पुलिस की कार्रवाई: मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

 

बेमेतरा:-जिले के चौकी खण्डसरा अंतर्गत शिवा मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल और नगदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही और अन्य मामलों में जब्ती के आधार पर कार्रवाई की है, जबकि प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी बलराम साहू (निवासी ओड़िया) ने 2 सितंबर 2026 को चौकी खण्डसरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जांता मोड़ के पास स्थित उनकी ‘शिवा मोबाइल रिपेयरिंग’ दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 30 अगस्त की रात दुकान बंद करने के बाद जब प्रार्थी 2 सितंबर की सुबह दुकान पहुंचे, तो शटर का ताला गायब था।

​दुकान के भीतर रखे ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल, प्रार्थी के खुद के मोबाइल, चार्जर, स्पीकर, पेनड्राइव और गल्ले में रखे 2,000 रुपये नगद सहित कुल 15,000/- रुपये का सामान गायब था। इस शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की थी।

कवर्धा से जुड़ा है चोरों का कनेक्शन

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चौकी खण्डसरा पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता से जांच की। विवेचना के दौरान कवर्धा निवासी राहुल सारथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दुकान का ताला तोड़कर 6 मोबाइल और नगदी चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।

​पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में चोरी गए मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को पहले ही थाना बोड़ला (जिला कबीरधाम) के अंतर्गत चौकी पोड़ी के एक अन्य मामले में जप्त किया जा चुका है और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर लिया गया था। इसी कड़ी में मुख्य आरोपी राहुल सारथी को आज 12 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  • नाम: राहुल सारथी (पिता स्व. अंकलहा सारथी, उम्र 19 वर्ष)
  • निवासी: ठाकुरदेव चौक के पीछे, वार्ड नंबर 25, घोठिया मार्ग कवर्धा, थाना व जिला कवर्धा (छ.ग.)

​इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में चौकी प्रभारी खण्डसरा सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम और उनकी पुलिस टीम के सदस्यों (प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, आरक्षक शशांक शर्मा, देवेन्द्र टंडन, योगेन्द्र सोनी) की सराहनीय भूमिका रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button