विविध

बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 200 पौवा अंग्रेजी शराब और स्कूटी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना की तलाश जारी

 

बेमेतरा:-जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेमेतरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सायबर सेल और थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के कब्जे से 200 पौवा अंग्रेजी शराब और परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी जप्त की है। जप्त की गई कुल सामग्री की कीमत लगभग 1,14,000/- रुपये आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बिना नंबर की ज्युपिटर स्कूटी में अवैध रूप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरकर परिवहन कर रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना बेमेतरा और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने नवलपुर मजगांव रोड के पास घेराबंदी कर दो संदेहियों—पंकज वर्मा और शुभम यदु—को धर दबोचा।

बैग और बोरी में छिपाकर ले जा रहे थे शराब

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक बैग में 100 पौवा और एक बोरी में 100 पौवा (कुल 200 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की, मात्रा 36,000 मिलीलीटर) अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गगन दुबे (निवासी नया बस स्टैंड के पास, बेमेतरा) ने शराब खरीदने के लिए 24,000 रुपये नगद दिए थे। इसके बाद उन्होंने पिकरी शराब दुकान से शराब खरीदकर स्कूटी से ले जा रहे थे, और बाईपास रोड पर गगन दुबे से मिलने की योजना थी।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों—पंकज वर्मा, शुभम यदु (दोनों निवासी वार्ड नं. 02 मानपुर, बेमेतरा) और गगन दुबे—के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मौके से पकड़े गए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि प्रकरण में शामिल फरार आरोपी (गगन दुबे) की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  1. पंकज वर्मा (पिता घनश्याम वर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 02 मानपुर, थाना व जिला बेमेतरा)
  2. शुभम यदु (पिता सत्येन्द्र यदु, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 02 मानपुर, थाना व जिला बेमेतरा)

जप्त सामग्री:

  • ​200 पौवा अंग्रेजी शराब (कीमत करीब 24,000/- रुपये)
  • ​परिवहन में प्रयुक्त ज्युपिटर स्कूटी बिना नंबर (कीमत करीब 90,000/- रुपये)
  • कुल जुमला कीमती: लगभग 1,14,000/- रुपये

​इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सोनल ग्वाला, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा और उनकी संयुक्त पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button