विविध

*धान खरीदी में अनियमितता का आरोप, किसानों ने कलेक्टर से जांच की मांग की*

 

गरियाबंद:- ग्राम पंचायत पक्तिया के किसानों ने धान खरीदी में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए कलेक्टर गरियाबंद को शिकायत आवेदन सौंपकर जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की है।
किसानों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को ग्राम पक्तिया के धान खरीदी केंद्र में आमसभा आयोजित की गई थी। किसानों का आरोप है कि सभा में आय-व्यय की जानकारी सही तरीके से प्रस्तुत नहीं की गई तथा बिल एवं वाउचर भी उचित रूप से उपलब्ध नहीं कराए गए। वहीं, खरीदी केंद्र से संबंधित 670 क्विंटल धान का उल्लेख किया गया है, जिसको लेकर किसानों में असंतोष है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आमसभा में बताए गए 670 क्विंटल धान में से कुछ धान को कथित रूप से रिश्तेदारों एवं संबंधित किसानों के खातों के माध्यम से बेचे जाने की बात सामने आई है। किसानों का कहना है कि इसकी पुष्टि आमसभा में भी की गई।
किसानों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रिकॉर्ड, बिल-वाउचर एवं धान खरीदी से संबंधित दस्तावेजों की जांच कराने तथा अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button