राशिफल

21 नवंबर क्या कहते है आपके सितारे

कल का मेष राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन आर्थिक मामलों में राहत लेकर आ सकता है. लंबे समय से चली आ रही पैसों से जुड़ी परेशानियों का समाधान मिलने की संभावना है. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और अपनी बुद्धि व कार्यकुशलता से दूसरों का ध्यान आकर्षित करेंगे. जिन कामों को पूरा करने के लिए आपने संकल्प लिया है, उनमें सफलता मिल सकती है. कारोबार और उद्योग से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने के योग हैं. परिवार में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. दिन का काफी समय मौज-मस्ती और परिवार के साथ बीतेगा.

कल का वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है. माता-पिता और परिवार के अन्य बुजुर्गों के प्रति आपका सम्मान और बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. यदि आप किसी निर्माण कार्य या संपत्ति से जुड़े काम में लगे हैं तो उसमें प्रगति देखने को मिल सकती है. धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे. कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों को भी आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ होगी. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. सरकारी क्षेत्र से जुड़े किसी काम में भी समर्थन मिलने की संभावना है.

कल का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों को शनिवार को नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि इन परेशानियों से बड़ा नुकसान होने की आशंका नहीं है. धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में आपके काम और व्यवहार से मान-सम्मान बढ़ सकता है. नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है. परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. घर, जमीन या वाहन से जुड़े सुख मिलने के योग हैं. विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सम्मान और स्वाभिमान को बनाए रखने में सफल रहेंगे.

कल का कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए शनिवार का दिन समझदारी और सूझ-बूझ से आगे बढ़ने का है. कार्यक्षेत्र में कुछ विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं, लेकिन आप अपनी बुद्धि और चतुराई से उन्हें संभाल लेंगे. सामाजिक जीवन में आपका प्रभाव बढ़ेगा. विरोधियों पर विजय मिलने के योग हैं. मानसिक रूप से आप पहले से अधिक मजबूत महसूस करेंगे. किसी मुश्किल समय में मित्रों का सहयोग मिल सकता है. घर-परिवार में चल रही परेशानियों को दूर करने का अवसर मिलेगा. अपनी बात दूसरों के सामने रखने में संकोच न करें. समझदारी से लिया गया फैसला आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

कल का सिंह राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन व्यापार और कारोबार में तरक्की के अवसर लेकर आ सकता है. प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा और उनका सहयोग आपके काम आ सकता है. आमदनी के नए रास्ते खुलने की संभावना है. जो अवसर सामने आएं, उन्हें हाथ से न जाने दें. नौकरी और व्यवसाय दोनों में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है. सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों का घर आना-जाना लगा रहेगा. घर में खुशी का माहौल बनेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा.

कल का कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का दिन कार्यक्षेत्र में थोड़ी भागदौड़ वाला रह सकता है. नौकरी में स्थानांतरण की स्थिति बन सकती है या अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. अपने काम में लापरवाही न करें, क्योंकि आपको अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. हालांकि आर्थिक परेशानियों से धीरे-धीरे राहत मिलने के संकेत हैं. स्वास्थ्य में भी सुधार होगा और पहले से बेहतर महसूस करेंगे. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार के लोगों के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा.

कल का तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन सफलता और आर्थिक लाभ के लिहाज से अच्छा रह सकता है. कुछ ऐसी परेशानियां सामने आएंगी, जिनका आप धैर्य और समझदारी से सामना करेंगे. नौकरी और व्यापार में तरक्की के अवसर मिलेंगे. यदि आप कोई नई व्यापारिक योजना बना रहे हैं तो उसमें सफलता

मिलने की संभावना है. आर्थिक लाभ के साथ आपकी कार्यक्षमता की भी सराहना हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है.

कल का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार का दिन प्रगति और खुशियों से भरा रह सकता है. पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी और आपकी बुद्धि व प्रतिभा का विकास होगा. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने के योग हैं. किसी प्रतिष्ठित या प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. यह मुलाकात भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और अपनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. कार्यक्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. अपनी योजनाओं पर भरोसा रखें और आगे बढ़ते रहें.

कल का धनु राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन पुरानी कोशिशों का अच्छा परिणाम लेकर आ सकता है. आजीविका और नौकरी से जुड़े जिन कामों के लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उनमें सफलता मिलने की संभावना है. व्यापार करने वालों को धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं. संतान की तरक्की या उसकी किसी उपलब्धि से आपका उत्साह बढ़ेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. कोई पुरानी इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं. दिन आपके लिए कई मायनों में संतोषजनक रह सकता है.

कल का मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन थोड़ा सावधानी बरतने वाला रहेगा. दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहने से शारीरिक थकान और परेशानी हो सकती है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि दुर्घटना का भय बना रह सकता है. अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. अचानक कोई नई समस्या सामने आ सकती है, लेकिन आप अपनी सूझ-बूझ से उसका हल निकाल लेंगे. संतान से जुड़ी किसी परेशानी का समाधान मिल सकता है. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के भी योग हैं. जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें.

कल का कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के जातकों को शनिवार को घरेलू जरूरतों पर अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है. इसके कारण आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी चिंता बढ़ सकती है. गलत लोगों की संगति से बचें, क्योंकि इससे परिवार या आसपास के लोगों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है. मानसिक तनाव और बेचैनी महसूस हो सकती है. व्यापार और व्यवसाय में भी कुछ अड़चनें आ सकती हैं. ऐसे में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. किसी भी तरह का जोखिम भरा काम करने से बचें. बिना पूरी जानकारी के निवेश या कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें.

कल का मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए शनिवार का दिन नौकरी और रोजगार के लिहाज से सकारात्मक रह सकता है. आजीविका की स्थिति में सुधार होगा और कार्यक्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. आपके काम की तारीफ हो सकती है. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने के योग हैं. रिश्तेदारों और मित्रों का सहयोग मिलेगा. घर के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा. हालांकि परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है. ऐसे में उनकी सेहत को नजरअंदाज न करें. काम के साथ परिवार की जरूरतों पर भी ध्यान देना जरूरी होगा.

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button