विविध

*दीपावली के पावन पर्व पर घरों-घर राउत नाचा व दोहे की गूंज, गुदूंग बाजे व पारंपरिक वेशभूषा में थिरके यादव*

 

बेरला:- दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर पूरे क्षेत्र में लोक संस्कृति और परंपरा की अनुपम छटा देखने को मिली। इस दौरान यादव समाज के लोगों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर घर-घर जाकर राउत नाचा किया गया। जिससे पूरा माहौल दीपावली के पर्व की रौनक और उत्साह से सराबोर हो उठा। राउत (यादव) समुदाय के लोग अपनी पारंपरिक परिधान सिर पर पगड़ी, कौड़ियों की माला, पैरों में घुंघरू और हाथों में लाठी थामे यादव नर्तकों की टोलियों ने अपनी लोक कला का शानदार प्रदर्शन किया। गुदूंग और दफड़ा की पारंपरिक थाप पर थिरकते हुए राउत नाचा अलग ही संगम व संस्कृति को गांव के घर-घर जाकर पारंपरिक दोहों के माध्यम से गृहस्वामियों को सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद दिया।

 

*लोक संस्कृति की दिखी जीवंत झलक*

 

राउत नाचा के दौरान लोकगीतों और पारंपरिक दोहों की गूंज हर गली-मोहल्ले में सुनाई दी। पूरे बेरला अंचल सहित सभी ग्रामीणों में जैसे बारगांव, मनियारी, नगर भिंभौरी, देवरबीजा, कठिया, गोड़गिरी, गुधेली आदि सभी ग्रामीण अंचल में राउत नाचा का अनोखा संस्कृति दीपावली के पर्व में लोगों की मनमोह रहे है। राउत (यादव) के इस तरह के लोक कला व संस्कृति का सम्मान और उत्साह के साथ इन टोलियों का स्वागत किया तथा उन्हें पारंपरिक नेग (दान-दक्षिणा) भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समाज के वरिष्ठजनों ने बताया कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, जो न केवल आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देती है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध लोक संस्कृति से जोड़े रखने का भी माध्यम है। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखा गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button