विविध

*सेवा सहकारी समिति हसदा में वार्षिक आमसभा संपन्न, आय-व्यय और किसान हितैषी योजनाओं पर हुई चर्चा*

 

बेरला:- विकासखण्ड बेरला के अंतर्गत आने वाले सेवा सहकारी समिति मर्यादित हसदा पंजीयन क्रमांक 2033 में वार्षिक आमसभा का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष प्रकाश वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी और किसान हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों और किसानों से सहकारी समिति के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

इसके बाद समिति प्रबंधक देवलाल सिन्हा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण और समिति का बजट सभा के समक्ष रखा। बजट और समिति की वित्तीय स्थिति पर उपस्थित सदस्यों ने विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही आमसभा में समिति एवं बैंक से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए सहकारिता की भावना को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक कृष्ण कुमार यादव, समिति प्रबंधक देवलाल सिन्हा, सेवा राम साहू, राजेन्द्र नायक, बबली निर्मलकर, उतरा साहू, शंभू लाल साहू, तुला राम पाल, ओमप्रकाश सिन्हा, कवल साहू, सलीम खान, गोवर्धन साहू, शिवराम परगनिहा, राजेश परगनिहा, सत्यनारायण परगनिहा, गंगा राम यादव, प्रेमशंकर वर्मा, केशव प्रसाद और संगीता परगनिहा सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button