विविध

*एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात*

 

 

*संघ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया आत्मीय स्वागत, कर्मचारी हितों एवं जिला में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं मुहैया कराने पर हुई चर्चा,*

 

बेमेतरा:- राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन के स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना के क्रम में डॉ. शरद कोहाड़े ने बेमेतरा सीएमएचओ का पदभार ग्रहण किया।

 

नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. शरद कोहाड़े से छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ जिला बेमेतरा के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

 

मुलाकात के दौरान जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं आपसी समन्वय के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने तथा विभागीय कार्यों को सकारात्मक सहयोग के साथ आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। संघ पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों से सीएमएचओ को अवगत कराया।

 

संघ द्वारा लंबित मेडिकल अवकाश आवेदनों का निराकरण, समय पर वेतन भुगतान, मातृत्व अवकाश, रात्रिकालीन ड्यूटी में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा, अनुभव प्रमाण पत्र एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र एनओसी जारी करने, पीएफ राशि समय पर जमा करने तथा रोके गए वेतन का भुगतान सहित अन्य कर्मचारी हित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा गया।

 

सीएमएचओ डॉ. शरद कोहाड़े ने संघ पदाधिकारियों द्वारा रखी गई कर्मचारी हितों से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा विभागीय स्तर पर आवश्यक समन्वय करते हुए नियमानुसार उचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया।

 

इस अवसर पर एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष बेमेतरा पूरन दास, जिला अस्पताल सलाहकार डॉ. स्वाति यदु, जिला लेखापाल ओम प्रकाश कश्यप, डॉ. अभिषेक यादव, बीपीएम यशवंत चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद साहू, सीएचओ जितेंद्र लहरे, श्वेता नेताम, सोनम मांडले, केशर साहू, किशन चेलक, गुलाब साहू, धनेश्वर, जेएसए देवेंद्र कुमार धृतलहरे, रवेश कुमार साहू, दीपक वर्मा, विनोद कुमार सोनी, इब्राहिम मोहम्मद, संतोष कुमार, विजय कुमार सहित एनएचएम संघ के पदाधिकारी एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button