*मेधावी छात्रों का उच्चतम परिणाम तोरण ग्राम वासियों के लिए गर्व का विषय*

*थानखम्हरिया* :- नगर पंचायत थानखम्हरिया के समीप लोक मान्य बाल गंगाधर तिलक उच्च.माध्य. विद्यालय हाटरांका के कक्षा 12 विज्ञान संकाय की छात्रा कु. रत्ना पटेल (पिता – ताकेश्वर पटेल,ग्राम तोरन) ने 90% अंक लाकर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु.भावना सेन(पिता – प्रहलाद सेन,ग्राम – हांटरांका) 80% अंक लाकर कक्षा में द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा 10 में भी कु.पायल साहू (पिता – राम लाल ) ने 90% लाकर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 में 86% अंकों के साथ ग्राम तोरण के निवासी जयसूर्या पटेल (पिता – कृष्णा पटेल) द्वितीय स्थान पर रहे।विद्यालय के प्राचार्य ,शिक्षक एवं समस्त ग्राम वासियों ने मेधावी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाओं के साथ हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए तोरण ग्राम वासियों ने मेधावी छात्रों के उच्चतम परिणाम को अपने तोरण के लिए गर्व का विषय बताया ।




