विविध
*पर्यावरण संरक्षण पर हुआ कार्यक्रम*

बेमेतरा:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गतिविधि कार्य स्टूडेंट फ़ॉर डेवलपमेंट के कार्यकर्ताओं द्वारा विकास चेतना दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण में विद्यार्थियों की भूमिका को लेकर लक्ष्मण प्रसाद वैद्य शास. कन्या महाविद्यालय बेमेतरा में कार्यक्रम किया गया। जिसमें अतिथि वक्ता के रूप में युवा समाज सेवी संस्थान के संस्थापक पोषण वर्मा, स्टूडेंट फ़ॉर डेवलपमेंट छत्तीसगढ़ प्रांत की सह संयोजक चंचल चौबे, लक्ष्मण प्रसाद वैद्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ विनीता गौतम व महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और एबीवीपी जिला बेमेतरा के जिला संयोजक दुर्गेश्वर वर्मा के साथ एबीवीपी जिला बेमेतरा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




