*गांव में पोल्ट्रीफार्म को बंद करने की मांग ग्रामीणों ने कहा, नियम के मुताबित नहीं हो रहा संचालन*

बेरला:- जनपद पंचायत बेरला अंचल में आने वाले ग्राम पंचायत सुरहोली में स्काई लार्क हैचरिज प्राइवेट लिमिटेड सुरहोली में तालाबंदी व धरना प्रदर्शन को लेकर तहसील भिंभौरी व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेरला को ज्ञापन सौंपा गया। बता दें कि ग्राम सुरहोली में स्काई लार्क हैचरिज प्राइवेट लिमिटेड संचालित है। वही कंपनी द्वारा नियम व मानक माप दंड को दरकिनार कर खुला एरिया में प्रदुषण युक्त मुर्गा बीट डंप किया गया है। जो कि पर्यावरण मृदा, भूमिगत जल स्त्रोत, वायु प्रदूषण सहित सीधा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रहे है। जिसके बदबू फैलने से ग्रामीण में रोष व्याप्त हो रहे है। साथ ही साफ-सफाई करने के बजाय प्रदूषण फैलाने का कार्य किया जा रहा है। कंपनी द्वारा फैलाए गए गंदगी की साफ-सफाई को लेकर ग्राम पंचायत सुरहोली सहित ग्रामीणों ने मांग रखा है। वही पूर्व शेड निर्माण के पश्चात नवीन शेड निर्माण कार्य को बंद कराने को लेकर स्काई लार्क हैचरिज से लगे कई किसानो की जमीन लगी हुई है। जो आज प्रदूषण और बदबू के कारण पलायन की स्थिति में है।
गौरतलब है कि सुरहोली में स्काईलार्क हैचरिज लिमिटेड द्वारा 2019 में आठ एकड़ जमीन पर मुर्गी फार्म हाउस बना रहे थे। उस समय ग्रामीणों द्वारा विरोध किया तो स्काई लार्क डायरेक्टर विजय कुंडू द्वारा लिख कर दिया गया था कि जो बन गए है वह बन गए। लेकिन अब नया नहीं बनाएंगे। इसके बावजूद अभी फिर से नए मुर्गी फार्म हाउस के लिए कालम डाल कर बनाने की तैयारी कर रहे है। जिसके विरोध में गांव वाले एवं सरपंच के द्वारा ग्राम पंचायत से लेटर लिखकर ग्राम पंचायत में आ कर जवाब देने बोला गया। लेकिन विजय कुंडू पंचायत नहीं आए न कोई जवाब दिया। तत्पश्चात कोई प्रकार का जवाब देही प्राप्त नहीं हुआ। जिसके चलते समस्त ग्राम वासी एवं ग्राम पंचायत की सहमति से निर्माण कार्य को बंद कराने हेतु एवं सफाई कराने को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया गया। उक्त दिनांक 25 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक मांग रखा गया।उसके बाद नहीं होने पर 01 अक्टूबर 2024 से आंदोलन व धरना प्रदर्शन के लिए समस्त ग्रामवासी सुरहोली और ग्रामपंचायत पदाधिकारी एवं अन्य पीड़ित ग्रामवासी इसमें सम्मिलित होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान ग्रामपंचायत सुरहोली द्वारा सुचना एवं लिखित नामा के पश्चात अगर कोई प्रतिक्रिया नहीं होती है तो इसका जवाब देही प्रशासन एवं स्काई लार्क हैचरिज प्राइवेट लिमिटेड सुरहोली होंगे।
★★★★
*ग्राम पंचायत सुरहोली सरपंच ओमप्रकाश साहू*
इस संबमध में बताया कि ग्राम के समीप होने पर गंदगी व बदबू से ग्रामवासी परेशान हो रहे है हरे रंग की मक्खी व कीड़े भी गांव में फैल गए है। हैचरिज प्रबंधक की खुलेआम मनमानी चल रहे है। साथ ही खाना पीना मुश्किल हो गए।
■■■■■
प्रभारी तहसीलदार भिंभौरी सुभाष शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। इस संबंध में ग्राम के स्काई लार्क हैचरिज प्राइवेट लिमिटेड की उचित जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
●●●●●●
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेरला
पिंकी मनहर ने इस सबन्ध में बताया कि ग्राम पंचायत सुरहोली के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन दिया गया। मौंके स्थल की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सुरहोली सरपंच ओमप्रकाश साहू, प्रहलाद वर्मा जनसेवक, पप्पू वर्मा, विष्णु साहू, अजय साहू, मुरली साहू, बीरेंद्र साहू, मनोज चौहान, रंजीत साहू, पिंटू साहू एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।




