*बेरला में बच्चों ने विश्व आदिवासी दिवस पर दिखाई अपनी कला और संस्कृति*

बेरला:- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सण्डी में विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने आदिवासी वेशभूषा में अपनी कला और संस्कृति का अद्भुत प्रदर्शन किया, जिसने सभी का मन मोह लिया।
शिक्षकों ने बच्चों को आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और प्रकृति से उनके गहरे संबंध के बारे में जानकारी दी। शिक्षक ओमनारायण साहू ने ‘जीओ और जीने दो’ के सिद्धांत पर जोर देते हुए बताया कि आदिवासी संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान उसकी सरलता और प्रकृति के साथ उसका सामंजस्य है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को आदिवासियों की समृद्ध कला और संस्कृति से परिचित कराना और प्रकृति के संरक्षण के प्रति उनमें जागरूकता पैदा करना था। इस आयोजन में शिक्षक लोकेश साहू, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, नीलेश कुमार वर्मा, राधेश्याम ईसदा, रामस्वरूप साहू सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल हुए।




