*मनियारी में नवमी पर विशाल भंडारे का आयोजन, महादेव चौंक अम्बे समिति ने भक्तों के लिए किया प्रसाद वितरण*

बेरला:- ब्लॉक बेरला अंचल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मनियारी में शारदीय नवरात्रि के नवमी पर गौरा गौरी महादेव चौंक अम्बे समिति द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसाद ग्रहण करने ग्रामीणों का तांता लगा रहा। ग्रामीण छोटे बच्चे के साथ बड़े बुजुर्ग तक माताएं व बहनों ने बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही समिति के सहयोग ग्रामीणों के बड़ी योगदान रहा। वही प्रसाद वितरण में चांवल, दाल, हलवा, पूड़ी, सब्जी दिया गया। यह आयोजन शारदीय नवरात्रि के शुभेक्षा में मां अम्बे की आराधना और श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से किया गया है। समिति के सदस्य गीतेश्वर, प्यारे, रामकृत देवांगन ने बताया कि भंडारा शाम 4 बजे से 8 बजे तक चला। इस दौरान सभी भक्तगणों को प्रसाद वितरण किया गया। वही प्रसाद वितरण में बच्चे और महिलाओं की बड़ी सहयोग रहा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से पंडाल में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। नवमी के दिन आयोजित इस भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालू पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। अम्बे पूजा महोत्सव के तहत भक्ति संध्या, धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना के कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न किया गया। आयोजकों के अनुसार अम्बे पूजा का पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देता है। इस अवसर पर भंडारे के आयोजन से पूरे गांव में उत्सव और भक्ति का वातावरण बना रहा। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी श्रद्धापूर्वक मां अम्बे के दर्शन कर प्रसाद प्राप्त किया। इसके बाद रात्रि में गरबा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे बच्चे से लेकर युवा व युवतियों के साथ महिलाएं बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस रास गरबा झूमे नाचे और थिरके। सभी के चेहरे में बड़ी हर्षोल्लास और उत्साह दिखाई दिया। समिति के आयोजको का कहना है कि इस वर्ष पूरे नव दिन माता के दरबार में विभिन्न तरीकों से आयोजन किया गया। जिससे अंचल में माता अम्बे की भक्तिमय में हर्ष व्याप्त रहा। इस दौरान हेमसिंग विश्वकर्मा, छवि निर्मलकर, हुलेश्वर चक्रधारी, कमलेश निषाद, तुषार यादव, दुजेराम, संतोषी नेताम, बीरबल निषाद, अमर, ताराचंद, लेखराम, चेमबाई साहू, संगीता, सरिता, बसंती साहू, मंजू निर्मलकर, भगवंतीन निषाद सहित बच्चे मौजूद रहे।




