विविध

*गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण, सीमेंट और लंबाई-चौड़ाई में कमी पर ग्रामीण आक्रोश*

बेरला:- ब्लॉक बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत मनियारी के वार्ड नंबर 10 में कराए गए सीसी रोड निर्माण में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत मनियारी के वार्ड 10 में सीसी रोड निर्माण की मांग लगातार कई दशक तक करते आ रहे थे। वही शासन प्रशासन इस वर्ष 2026 में मांग के अनुसार शीतला मंदिर के समीप वार्ड नंबर 10 में मन्नू साहू के घर से नहर नाली तक सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गए। निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों के चेहरे में खुशी तो दिखाई दिए लेकिन जब मिक्स्चर मशीन से मटेरियल सड़क के लिए बिखरे तो सीमेंट की कमी और लाल-लाल रंग दिखने से ग्रामीणों ने एक-दूसरे से सवाल करने लगे कि मटेरियल आखिर लाल-लाल रंग में कैसे दिखाई दे रहे है। इस दौरान ग्रामीणों ने तत्काल उप सरपंच संतोष साहू दुरभाषा के माध्यम से संपर्क कर मौके पर बुलाया गया। फिर ग्रामीण सहित उप सरपंच ने सड़क निर्माण ठेकेदार से दुरभाषा के माध्यम से बात किया गया। जिसमें उन्होंने गिट्टी के कारण लाल रंग होने का दावा किया गया। साथ ही सीमेंट की मात्रा 15 बोरी एक टोल में डाला जाता है। वही ग्रामीणों ने निर्माण के दौरान सड़क की मोटाई 4 इंच और चौंडाई साढ़े नौ फिट बताया गया। साथ ही गुणवत्ता पूर्ण निर्माण में भारी अनियमितता बताया गया। सीसी रोड निर्माण करने से पहले न ही मुरुम बिछाया गया है न मानक माप दंड अनुसार निर्माण किया जा रहा है। सीधा-सीधा कीचड़ के ऊपर ही मटेरियल को बिखेर कर गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किया गया। जमीन गीला होने पर सड़क कुछ ही दिनों में दरारें आने लगेंगे और सही रूप से पक नहीं पाएंगे। इस संबंध में ग्रामीण रविन्द्र भास्कर चौबे ने कहा कि ठेकेदार की भारी लापरवाही सामने देखने को मिला। निर्माण के दौरान न ही सरपंच, ठेकेदार, इंजीनियर तकनीकी सहायक सभी नदारद रहे। ठेकेदार मजदूर के भरोसे निर्माण कार्य कराया गया। जो जांच का विषय है। शासन प्रशासन की प्रशासकीय स्वीकृती राशियों का दोहन किया जा रहा है। साथ ही आला अधिकारी की अनदेखी के चलते राशियों का भ्रष्टाचार का खेल-खेल रहे है।

*घटिया निर्माण के आरोप लगाते हुए ग्रामीण आक्रोश*
वार्ड नंबर 10 में सीसी रोड निमार्ण को लेकर ग्रामीण नाराजगी जाहिर कर रहे है। इस दौरान अंकुश साहू, गीतेश्वर साहू, अमर साहू, रामकृष्ण, कमलेश साहू, मन्नू साहू, रमेश, धनराज, तीजवा साहू, रविन्द्र भास्कर चौबे सहित वार्ड के सभी महिलाओं ने इसका विरोध किया गया। घटिया मटेरियल की उपयोग कर गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किया जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह रोड कुछ दिन महीनों में खराब होकर उखड़ने व दरारें आने लगेंगे। ठेकेदार चन्द रुपये बचने के चक्कर में लाल रंग की मटेरियल से सड़क की निर्माण किया गया।

उप सरपंच संतोष साहू ने ठेकेदार से दुरभाषा के माध्यम से बात किया तो उनके द्वारा कहा कि गिट्टी लाल होने के कारण मटेरियल भी लाल रंग के दिखाई दे रहे है। उपसरपंच ने बताया कि रेत भी मिट्टी व मटमैला जैसे है। साथ ही सीमेंट की मात्रा कम डाली गई है और लंबाई-चौड़ाई में भी मानक से कटौती की गई है।
*कागज पर सब ठीक, जमीन पर कुछ नहीं”*
ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग कर शासन की राशि का बंदरबांट किया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण के दौरान किसी भी अधिकारी ने मौके पर आकर निरीक्षण नहीं किया।

*जांच की मांग उठी*
ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से मांग कर है कि तत्काल तकनीकी टीम भेजकर सड़क की लंबाई, चौड़ाई और गुणवत्ता की जांच कराई जाए। साथ ही दोषी ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर पुनः गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाई जाए।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button