*राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन एवं स्नातकोत्तर परिषद् का गठन*

राजनांदगांव:- शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के भौतिक शास्त्र विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था की प्राचार्या डॉ.सुचित्रा गुप्ता, भौतिक शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पीबी टांक, सहायक प्राध्यापक डॉ. एस के पटेल, एलपी उर्वशा, अतिथि व्याख्याता डॉ. आरके देशमुख, नितेश बंजारे एवं त्रिवेंद्र साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में अपने उद्बोधन के दौरान प्राचार्या गुप्ता ने बताया कि किस प्रकार चंद्रयान-3 की सफलता पर इस दिवस की शुरुआत हुई थी एवं इस उपलब्धि का असली श्रेय हमारे भारतीय वैज्ञानिकों,अंतरिक्ष यात्रियों एवं शोधार्थियों को दिया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों की तुलना हजारों चमकते सूरज से किया। असफलता से सीखने और निरंतर आगे बढ़ते रहने की बात कही।
उक्त कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें भाषण, पीपीटी साथ ही फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
अंत में विभाग के छात्रों का चयन कर स्नातकोत्तर परिषद का गठन किया गया। जिसमें परिषद् के अध्यक्ष देवयानी वर्मा, उपाध्यक्ष प्रतिमा, सचिव तृप्ति लिल्हारे, उपसचिव साकेत साहू, कोषाध्यक्ष दामिनी को बनाया गया। चयनित छात्रों को अपनी दायित्वों को निर्वहन करने एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।




