विविध

*बेरला के सण्डी शाला में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण*

 

बेरला: विकास खंड बेरला के अंतर्गत आने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सण्डी के परिसर में आज ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया. इस पहल में शाला के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लगाए गए पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया.

शिक्षक ओमनारायण साहू ने इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सम्मान और समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मां के नाम पर पेड़ लगाकर एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे-भरे और समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी सहायक होगा.

संस्था प्रमुख मनीषा देवांगन ने इस अवसर पर कहा कि मां और प्रकृति दोनों ही जीवन का आधार हैं. उन्होंने इस पहल को अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक तरीका बताया और सभी से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का हिस्सा बनने और अपनी मां के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति के रूप में एक पेड़ लगाने की अपील की.

इस कार्यक्रम में संस्था प्रमुख मनीषा देवांगन, शिक्षक लोकेश साहू, ओमनारायण साहू, प्राथमिक प्रधान पाठक विरेन्द्र कुमार सिन्हा, शिक्षक नीलेश कुमार वर्मा, राधेश्याम ईशदा, रामस्वरूप साहू और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया.

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button