विविध

*खर्रा में जिला स्तरीय तीज महोत्सव एवं रक्तदान शिविर संपन्न; गुरु माता मनीषा देवी की रही गरिमामय उपस्थिति*

 

 

बेरला:- श्री सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन के तत्वावधान में बेरला तहसील के ग्राम खर्रा में जिला स्तरीय तीज महोत्सव एवं भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम परम पूज्यनीय गुरु माता साहिबा मनीषा देवी की गरिमामय उपस्थिति में 6 सितंबर 2026 को संपन्न हुआ।

महोत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक खेलों का उत्साह देखने को मिला। इसमें कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, आलू दौड़, मटका फोड़, रस्सी छलांग, फुगड़ी और रस्साकशी जैसी स्पर्धाओं का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर जनसेवा को समर्पित रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया, जहाँ अनेक युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

कार्यक्रम में पधारे सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों के लिए छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों—ठेठरी एवं खुरमी—सहित विशाल भोजन भंडारे की व्यवस्था की गई थी।

समारोह के समापन अवसर पर मिशन के राज्य, जिला एवं तहसील प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विजेताओं और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। खेलों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त विजेताओं के साथ-साथ प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। राज्य प्रतिनिधि के रूप में महंत आरती दास, महंत डोमन दास, रूपकला माई, खेलन वर्मा, खिलेश्वरी साहू राज्य प्रतिनिधि रहे, वही जिला प्रतिनिधि एवन वर्मा, चेतन वर्मा, महंत संतोष दास, रवि वर्मा, अनिल वर्मा, खेमराज वर्मा, सावित्री माई, तहसील प्रतिनिधि द्वारीका साहू, रामसुहागी साहू, रवि साहू, सुशील साहू, जमुना माई, तखत साहू, मालिक राम साहू, आत्मा दास, अशोक दास, प्रीतम वर्मा, हर्षित साहू, डोमार दास, मोहित साहू, प्रदीप साहू एवं बीरेंद्र साहू मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, रक्तदाताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button