*अछोली में जले दीपों ने मोदी जी में जनविश्वास साबित किया: लोमेश सेन*

बेमेतरा:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लोमेश कुमार सेन ने उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया।
लोमेश कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के कार्यकाल में विकास की राजनीति को एक नया मानक दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात मॉडल लागू किया और प्रधानमंत्री के रूप में ‘भारत मॉडल’ स्थापित किया। इस अवसर पर बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अपने गृह ग्राम अछोली स्थित सेवा सहकारी समिति, शालाओं, चौक-चौराहों तथा आसपास के सभी बूथों व मंदिर-देवालयों में 17 सितंबर को दीप जलाकर उत्सव मनाया गया।
लोमेश कुमार ने ‘गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत’ तक की कई प्रमुख उपलब्धियां भी गिनाईं। इनमें 4 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री आवास, 50 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत कार्ड, 11 करोड़ से अधिक शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना, धारा 370 की समाप्ति, भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण, सर्जिकल स्ट्राइक और चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता जैसी उपलब्धियां शामिल हैं।
इस गरिमामय कार्यक्रम में सत्यनारायण साहू, रमेश कुमार साहू, शीतलेश तिवारी, श्रवण गेंद्रे, उदयराम साहू, भोला निषाद, श्रवण यदु, मोहित निषाद, दिलहरण मानिकपुरी, गौकरण साहू, पुनीत साहू, मनहरण साहू, सहायक प्रबंधक समिति सोहनलाल साहू एवं संतराम यादव सहित बड़ी संख्या में विचार प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे।




