विविध

*दाढ़ी में सीएम विष्णुदेव साय के करोड़ो रुपये के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व भूमिपूजन, कैबिनेट मंत्री बघेल की मांग पर नगर पंचायत के लिए भवन व 20 ग्राम पंचायतों को 05-05 लाख रूपये की घोषणा की*

 

*बेमेतरा:-* छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा अध्यक्ष-रमन सिंह की अध्यक्षता में ज़िले के नगर पंचायत दाढ़ी में करोडो रुपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।कार्यक्रम की शुरुआत में आईजी-रामगोपाल गर्ग एवं कलेक्टर-रणबीर शर्मा सहित अन्य अफसरों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। जिसके बाद मंच पर अति विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद डिप्टी सीएम अरुण साव व स्थानीय नवागढ़ विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल ने जोरदार भाषण दी।जिसके बाद सीएम ने दाढ़ी में नगर पंचायत भवन निर्माण के साथ विधानसभा क्षेत्र के 20 पंचायतों को 05-05 लाख रुपये सीसीरोड निर्माण कार्य के लिए घोषणा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के साथ साजा विधायक ईश्वर साहू , बेमेतरा विधायक-दीपेश साहू, ज़िला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, जिलाध्यक्ष-अजय साहू, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना व अवधेश चन्देल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्तागण सहित क्षेत्र कर ग्रामीण शामिल रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button