विविध
*●आनन्दगाँव के विद्युत जेई ऑफिस के परिसर में विद्युतकर्मियों ने लगाया पौधा,पर्यावरण के प्रति सजगता व जिम्मेदार होने का दिया सन्देश●*

*■बेमेतरा/बेरला:-* विद्युत सम्भाग साजा एवं उपसंभाग भिम्भौरी अंतर्गत आंनदगाँव डीसी कार्यालय परिसर में कल स्थानीय विद्युतकर्मी स्टॉफ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसमे आनन्दगाँव एवं सरदा डीसी की कनिष्क यंत्री अनामिका सिंह एवं अन्य स्टॉफ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का सन्देश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। ज्ञात हो कि इन दिनों बरसात के सीजन होने के कारण जनप्रतिनिधियों, अफसरों एवं आमजनों सहित सभी वर्ग द्वारा पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर कल आंनदगाँव में विद्युत विभाग के लोगों द्वारा पौधा रोपण किया गया है।





