विविध

*पंचायत मनियारी में ग्रामसभा का आयोजन, रामेश्वर विश्वकर्मा की समस्या पर दिया जोर*

 

बेरला:- जनपद पंचायत बेरला क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनियारी में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भारत माता की जयकारों से शुरू हुआ। उसके बाद ग्राम सभा के नियमानुसार ग्रामसभा अध्यक्ष के रूप में भवमोचन चौबे को नियुक्त किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत मनियारी सचिव मनोज गायकवाड़ ने ग्राम सभा के बारे में विस्तार रूप से बताते हुए कहा कि आप सभी किन किन विभाग अंतर्गत अपनी समस्या को लेकर आवेदन कर सकते है। उक्त आवेदन की जांच कर संबंधित विभाग को देते हुए कार्यवाही की जाएगी। जिसमें नया राशन कार्ड बनाना, नाम काटना, जॉबकार्ड, पेंशन, आवास प्लस में नाम जोड़ना सम्बंधित पर चर्चा किय्या गया। जिसमें कहा गया कि हाल ही में बीते दिनों में गांव में आवास प्लस सर्वे किया। ग्रामसभा शांति पूर्वक बैठक हुआ। इस ग्राम सभा में लोगों ने अपनी समस्या को व्यक्त किया गया। ग्राम पंचायत मनियारी के निवासी रामेश्वर विश्वकर्मा पिता मनोहर विश्वकर्मा ने आवास बनाने के लिए स्थानीय जमीन की मांग को लेकर आवेदन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत जनप्रतिनियों सहित ग्रामीणों ने पूरा सहयोग प्रदान करते हुए रामेश्वर विश्वकर्मा को आबादी जमीन देने को कहा गया। आपको बता दें कि रामेश्वर विश्वकर्मा ग्राम मनियारी में 34 सालों से निवासी है। लेकिन अब तक उनके पास खुद की रहने के लिए कोई जमीन नहीं है न ही घर है। गांव के ही सहयोगी के घर में अपना जीवन यापन मजदूरी कर अपना परिवार का लालन पालन कर गुजारा कर रहे है। जिसको देखते हुए ग्रामीणों सहित ग्राम पंचायत सरपंच सोहन साहू, सचिव मनोज गायकवाड़, रोजगार सहायक चंद्रशेखर चेलक, ग्रामसभा अध्यक्ष भवमोचन चौबे, उपसरपंच संतोष साहू, पंच गण सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही 15 अगस्त 2025 के अमृत महोत्सव की अवसर पर ग्रामीणों को ग्राम पंचायत की ओर से आमंत्रण किया गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button