विविध

*देवकर तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत परपोड़ी में हुआ कोटवार परिचय सम्मेलन, समस्याओं का निवारण के लिए हर शुक्रवार को तहसीलदार पहुंचेगे परपोड़ी*

*देवकर/परपोड़ी:-* नवीन तहसील देवकर क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत परपोड़ी में शनिवार को कोटवारों का परिचय सम्मेलन हुआ। जिसमें नवीन तहसील देवकर के तहसीलदार विनोद बंजारे स्वयं उपस्थित रहे। इस दौरान तहसीलदार ने आस-पास से आए हुए सभी कोटवारों से उनका नाम और गांव का परिचय लिया। फिर उन्होंने सम्मेलन में शामिल सभी कोटवारों को शासन की योजनाओं को बताया और सभी को उन योजनाओं पर काम करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर बताया गया कि नवीन तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत परपोड़ी में हर शुक्रवार को तहसीलदार-विनोद बंजारे स्वयं स्थानीय पटवारी मुख्यालय में आएंगे। जहां लोगों की समस्याओं का त्वरित व उचित निराकरण करेंगे। इस सम्मेलन में परपोड़ी हल्क क्षेत्र के पटवारी- भुवनलाल नेताम, नगर पंचायत परपोड़ी के उपाध्यक्ष- केशवराम साहू, सभापति- टिकेंन सिंह मरकाम, पार्षद- नरेश सिन्हा, कोटवार उपस्थित रहे।ज्ञात हो कि यह आयोजन देवकर को पूर्ण तहसील के दर्जा मिलने एवं प्रशासनिक कार्य शुरू होने के बाद यह पहली सम्मेलन नगर पंचायत परपोड़ी में आयोजित हुई है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button