*बेमौसम बादल छाने से किसानों की बढ़ने लगी चिंता, धन की कटाई का दौर अभी बाकी, खरीदी केंद्र में फड़ से ढकें*

बेरला:- बेमौसम बादल छाने से अंचल की किसान सहित ग्रामीणों के चेहरे में चिंता की लकीरें छा गई। वर्तमान में किसानों की धान की कटाई अब भी जारी है कई किसानों ने लगभग धान की कटाई कर लिया है। वही आसमान में काली घटाओं के साथ ठंडी ठंडी हवा चलने से किसान चिंतित नजर आए। इसके अलावा जिन किसानों ने धान की कटाई कर लिया है उसे कोठार अर्थात खलिहान में भंडारण कर रखे है। वही कहीं बारिश हो जाने का भय किसानों को भय का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जिन किसानों के खेत में धान कटाई के लिए बचे हुए है और खलिहानों में पड़े हुए है दोनों के लिए नुकसान होने का चिंता सताने लगी है। वही किसान खलिहानों के धान को झिल्ली, तिरपाल एवं फड़ से ढक लिया गया। इसके अलावा बेरला अंचल क्षेत्र के सभी धान खरीदी केंद्रों में भी समिति के पदाधिकारियों ने अपनी सूझबूझ से बारिश होने से पहले ही धान को फड़ से ढक लिया गया है। सभी अपनी प्रयासों से बचाव का पूरा प्रयास कर लिया गया। फिर भी बेमौसम बादल छाने से बारिश होने की संभावना चिंता का विषय बन गया है।
लिहाजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छा गए हैं। बादलों को देखकर बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। बारिश की इस आशंका से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें तन गई हैं। क्योंकि अभी अधिकांश किसानों की धान कटकर खेतों में पड़ी हैं या खलिहान पहुंच चुकी है। किसानों का कहना है कि कट चुकी फसल पर यदि बारिश की मार पड़ती है तो उन्हें भारी नुकसान होगा। आसमान में घिरे बादलों को देखकर किसान तेजी से कटाई पूरा कर कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने के काम में जुट गए हैं। वही आसमान में छाए बादलों के कारण तापमान में स्थिरता बनी रहेगी।




