विविध

*पूर्व मन्त्री रविन्द्र चौबे ने बेमेतरा ज़िला कांग्रेस के पुनर्नियुक्त अध्यक्ष आशीष छाबड़ा को कार्यकताओं के साथ मिलकर दी बधाई व शुभकामनाएं*

 

 

*बेमेतरा:-* प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे ने जारी बयान में कहा कि युवा आशीष छाबड़ा जी का बेहतरीन राजनीतिक अनुभव और संगठन के प्रति उनका समर्पण बेमेतरा जिले की कांग्रेस इकाई को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छाबड़ा जी पार्टी के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बेमेतरा में कांग्रेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि पार्टी आगामी चुनौतियों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने और अनुभवी चेहरों को आगे लाने पर जोर दे रही है। बेमेतरा के पूर्व विधायक छाबड़ा जी को संगठन में अनुभवी नेतृत्व को प्राथमिकता देने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। वही इस जिम्मेदारी मिलने के बाद आशीष छाबड़ा जी ने शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के कार्यकर्ताओं ने भी इस निर्णय का गर्मजोशी से स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय होगा।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button