*देवरबीजा स्कूल के पांच विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन*

बेरला:- विकासखण्ड बेरला अंतर्गत पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय देवरबीजा के विद्यार्थियों ने खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। यहां के पांच विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विद्यालय से चयनित विद्यार्थियों ने सॉफ्ट टेनिस अंडर 14 वर्ग रुद्र कुमार अंद्रास्कर और लोमस साहू, लॉन टेनिस अंडर-14 वर्ग प्रभात, कराटे में प्रतीक देवांगन और रिया शर्मा इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से तीनों खेलों में चयनित ये पांचों खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
*विद्यालय में खुशी का माहौल*
विद्यालय के प्राचार्य सविता तिवारी, वरिष्ठ व्याख्याता वीरेंद्र देवांगन, हीरालाल साहू पीटीआई कुमारी और अभिभावकों ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है। शिक्षकों का कहना है कि बच्चों की मेहनत और अनुशासन के कारण यह उपलब्धि मिली है। विद्यालय प्रबंधन ने राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों के इस चयन से पूरे देवरबीजा सहित जिले का मान बढ़ाया, इसके चलते क्षेत्र में खुशी का माहौल है।




