विविध

*साजा विकास खंड स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता*

 

साजा:-विकासखण्ड साजा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत माध्यमिक शालाओं के बच्चों के लिए विकासखण्ड स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला साजा में किया गया। इस प्रतियोगिता में साजा ब्लॉक के 44 संकुलों के बच्चो ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बीजा संकुल के कु. संध्या ने प्रथम स्थान, परसबोड संकुल के कु. अन्नू साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान में चार बच्चे कु. सुरुचि नेताम, आकाश सोनकर, सूरज साहू और कु. सपना रहे। सभी विजेताओ को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नीलेश चंद्रवंशी ने पुरस्कृत किया। साथ ही सभी प्रतिभागियो को भी सात्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। बीईओ नीलेश चंद्रवंशी ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों से कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में प्रथम या द्वितीय आना उतना महत्त्वपूर्ण नही है जितना कि प्रतियोगिता में भाग लेना। उन्होंने सभी प्रतियोगियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तथा सभी बच्चों को सफलतम भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाषण विकास खंड स्त्रोत समन्वयक भेख दास बघेल ने दिया। समापन भाषण और धन्यवाद ज्ञापन सीएसी आनंद कुमार ताम्रकार ने दिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रधान पाठक होरी लाल मिर्झा, सीएसी माखन लाल वर्मा एवं मनोज वर्मा का विशेष सहयोग रहा।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button