*लावातरा हाईस्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस*

बेरला:- बेरला विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल लावातरा में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा नवमी एवं दसवीं में अध्यनरत सभी विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई । विद्यालय के व्याख्याता भुवन लाल साहू के द्वारा पेट में कृमि की उत्पत्ति कैसे होती है, कृमि रोग के लक्षण क्या होते हैं तथा कृमि कैसे हमारे स्वास्थ्य पर प्रभाव डालता है इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।साथ ही इनसे बचने के लिए हर छः माह में एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन करने हेतु प्रेरित किया गया। गोली को खाली पेट न खाने एवम् चबाकर खाने की भी सलाह दी गई। शिक्षकों ने भी स्वयं गोली खाकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख रविशंकर देशलहरे, व्याख्यातागण भुवन लाल साहू, अनुज राम साहू , शोभाश्विनी मेटिया, शहनाज खान , जमुना साहू उपस्थित थे।




