विविध

*■मोहला एसपी-रत्ना सिंह के दिशानिर्देश पर चिल्हाटी थाना पुलिस का एडमागोंदी गाँव में ज़न-चौपाल, ग्रामीणों को साइबर क्राइम, पाक्सो एक्ट, बाल विवाह, घरेलू हिंसा व यातायात नियमो की दी गयी जानकारी■*

 

रिपोर्टर- मुदस्सर मोहम्मद

*मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी:-* ज़िला पुलिस अधीक्षिका- रत्ना सिंह(IPS) के निर्देशन में एवं एएसपी-मंयक गुर्जर(IPS), एएसपी-विवेक शुक्ला एवं अं0चौकी एसडीओपी-अर्जुन कुमार कुर्रे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुशील त्रिपाठी के द्वारा थाना चिल्हाटी के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम एडमागोंदी में चलित थाना लगाकर ग्राम के महिलाओं व पुरूषों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया एवं जन जागरूक किया गया। इस महत्वपूर्ण अभियान में चलित थाना को लगाकर कानूनी अधिकार घरेलु हिंसा, बाल विवाह, साइबर क्राईम, पाक्सो एक्ट, मानव तस्करी, गुड टच- बेड टच, स्वास्थ्य संबंधित, शिक्षा के प्रति जागरूक, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमों के पालन करने के संबंध में भी जानकारी दिया गया। एवं बच्चों को नशीली पदार्थ का सेवन होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई एवं नशा पत्ती न करने कि समझाईश दी गई व पुलिस भर्ती हेतु गांव के युवाओं को मार्गदशन किया गया, टोनही प्रताड़ना के संबंध में भी जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम के गणेश मण्डावी सरपंच, राजेन्द्र मण्डावी उप सरपंच, पटेल बीरसिंग नेताम, चक्रराम नेताम पंच, कमलूबाई तारमें, कांताबाई नोरेटी, बृजलाल यादव, टोमन सिंग वट्टी, रीना बाई , ताराबाई नुरेटी, मीना बाई एवं अन्य गणमान्य नागरिक चलित थाना में उपस्थित आये एवं ग्राम के महिलाये एवं पुरूषों ने बड़- चढ़कर हिस्सा लिया। उक्त अभियान में बीट प्रभारी सउनि0 रत्थूलाल नेताम, आरक्षक 145 कार्तिक भुआर्य, चालक आर0 296 रोहित मण्डावी वर्मा उपस्थित थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button