*महिलाओं के सम्मान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सम्मान समारोह व सह महिला जागृत शिविर का आयोजन*

बेरला:- महिला एवं बाल विकास परियोजना के द्वारा सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए 14 नवंबर को महिला दिवस के रूप में महिलाओं के सम्मान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सम्मान समारोह, सह महिला जागृत शिविर का आयोजित किया गया। इस दौरन छोटे-छोटे प्यारे बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुति दिया। इस अवसर पर बेमेतरा विधानसभा के विधायक दीपेश साहू, जिला पंचायत सदस्य भुनेश्वरी वर्मा, राहुल टिकरिहा, जनपद अध्यक्ष प्रीतम चंदेल, जिला पूर्व संध्या परगनिहा, महामंत्री भाजपा दादा नरेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल, यशवंत पटेल, जनपद सदस्य लीला साहू, पार्षद शिवझड़ी सिन्हा, कविता जैन, रेवती साहू, लता वर्मा, पूजा साहू, सीडीपीओ विद्यानंद बोरकर, भाजपा कार्यकर्ता सहित समस्त कर्मचारी, अधिकारी, कार्यकर्ता, सहायिका एवं बहनों की बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही छोटे छोटे मेरे प्यारे भाई/ बहन जो की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दिया।




