*पीएम श्री सेजेस देवकर की दो छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन*

दुर्ग:- दुर्ग जिले के पीएम श्री सेजेस देवकर विद्यालय की दो छात्राओं ने 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। यह प्रतियोगिता पाटन में आयोजित की गई थी, जहाँ इन छात्राओं ने तलवारबाजी (फेंसिंग) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कक्षा 7वीं की छात्रा प्रियल गुप्ता ने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीता, जबकि रूही शर्मा ने टीम इवेंट में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) और व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) हासिल किया। इन दोनों होनहार खिलाड़ियों का चयन अब महाराष्ट्र में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
रूही शर्मा के पिता मनोज शर्मा शहर के जाने-माने अधिवक्ता हैं और उनकी माता उमा शर्मा एक गृहिणी हैं।
इस राज्य स्तरीय स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के पाँचों संभागों – दुर्ग, बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इन छात्राओं की इस उपलब्धि से न केवल उनके स्कूल का, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।




