विविध

*खेल स्टेडियम बेरला में विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन*

 

 

बेरला:- खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला बेमेतरा के तत्वावधान में खेल स्टेडियम बेरला में विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन किया गया। जिसमें 18 वर्ष से कम व 35 वर्ष से कम आयु वर्ग में वॉलीबाल, हॉकी, रस्साकशी, खो-खो व एथलेटिक्स विधाओं में लगभग 300 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन व समापन समारोह के मुख्य अतिथि अंजनी प्रीतम चंदेल अध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला के सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए अपने तरफ से नगद पुरस्कार दिया। साथ ही सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व मेडल प्रदान किया। खेल प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथियों में बलराम पटेल मंडल अध्यक्ष बेरला, राहुल टिकरिहा सभापति जिला पंचायत बेमेतरा, वैष्णव उपाध्यक्ष प्रतिनिधि जनपद पंचायत बेरला, भारत भूषण साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत बेरला, मानक चतुर्वेदी नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत बेरला, पार्षदगण लक्ष्मीलता वर्मा, राजेश दुबे, प्रदीप ठाकुर, शिवझड़ी सिन्हा, बलराम यादव, आशीष सोनी, अमृत महेश्वरी, सन्तोष साहू, गौकरण साहू (पूर्व मंडी सदस्य) की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके अलावा जागेन्द्र साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेरला व जयप्रकाश करमाकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी बेरला के मार्गदर्शन में एके उइके सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, नारायण ठाकुर एबीईओ, खोमलाल साहू बीआरसी, कमल साहू, भूपेंद्र वैष्णव, राकेश साहू, सोमप्रभ श्रीवास, वंदना लौउत्रे, निधी शर्मा, तुलसी साहू, हेमचन्द भेषले, विनोद परगनिहा, अशोक साहू, गोवर्धन मरकाम सहित विकासखण्ड के समस्त पीटीआई व शिक्षक कुशल साहू, गोविंद वैष्णव, सुशील धृतलहरे के सहयोग से खेल प्रतियोगिता सम्पन्न किया गया। मंच का सफल संचालन यशपाल सिंह राजपूत व मयंक सिंह राजपूत के द्वारा किया गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button