विविध

*■सावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिश◼️*

 

*●​पावरग्रिड चौक पर फिर लौटा डेढ़ साल पुराना खौफ, झाड़ियों में घात लगाकर बैठे रहते हैं लुटेरे, नन्दिनी पुलिस हुई मुस्तैद●*

​दुर्ग/धमधा:- दुर्ग-बेमेतरा स्टेट हाईवे(SH-07) पर इन दिनों रात के समय सफर करना खतरे से खाली नहीं रह गया है। इस राजकीय मार्ग पर ग्राम कोडिया और मेड़ेसरा के बीच स्थित पावरग्रिड चौक लुटेरों का नया अड्डा बनता जा रहा है। यहाँ करीब आधा दर्जन बदमाशों का गिरोह सक्रिय है, जो आधी रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर राहगीरों को अपना निशाना बनाने की फिराक में रहता है।

*​सड़क किनारे लिफ्ट के बहाने हमला की साजिश*
दरअसल जानकारी के मुताबिक, यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता है। पहले 2-3 लोग सड़क पर खड़े होकर हाथ देकर लिफ्ट मांगते हैं। जैसे ही कोई मददगार राहगीर वाहन रोकता है, झाड़ियों में छिपे उनके 3-4 अन्य साथी अचानक हमला कर देते हैं। इनका मुख्य मकसद मोबाइल, नगदी और कीमती सामान लूटना है।

*​सड़क पर रात में बाल-बाल बचे सड़क से गुजरते राहगीर*
​चूंकि इस जगह पर लूटपाट के असफल प्रयास के दो मामले सामने आये है, जिसमे पुलिस थाना में प्रकरण पंजीबद्ध नही कराया गया है, किन्तु मिली जानकारी के मुताबिक एक हफ्ते पहले शादी से लौट रहे बाइक सवारों ने इस सम्बंध में सूझबूझ दिखाई। लिफ्ट मांगने वालों को देख उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी। पीछे मुड़कर देखने पर पता चला कि किनारे पर घात लगाकर कुछ लोग पहले से बैठे थे। वही दूसरी घटना देवकर क्षेत्र के एक परिवार को भी कार रोककर लूटने का असफल प्रयास किया गया।

*​सूचना पर अलर्ट मोड पर नन्दिनी-अहिवारा की पुलिस*
चूंकि मामले की गंभीरता को देखते हुए नन्दिनी अहिवारा थाना प्रभारी दानेश्वर साहू ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ा दी गई है। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए टीम तैनात है। नागरिक रात में सफर के दौरान सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button