विविध

*देवकर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश सिहोरे का 7 दिनों का अनशन समाप्त, अमित बघेल की मौजूदगी में ‘जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी’ में हुए शामिल*

देवकर नगर पंचायत के अध्यक्ष सुरेश सिहोरे का पिछले सात दिनों से चला आ रहा अनिश्चितकालीन अनशन आखिरकार समाप्त हो गया है। उन्होंने नगर पालिका के सीएमओ की कथित तानाशाही और मनमानी कार्यशैली के विरोध में यह मोर्चा खोला था। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल ने खुद अनशन स्थल पर पहुंचकर  सिहोरे को जल पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।

​स्थानीय राजनीति में बड़ा उलटफेर

​इस घटनाक्रम के साथ ही क्षेत्र की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देवकर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश सिहोरे ने पारंपरिक राजनीतिक दलों (भाजपा और कांग्रेस) को छोड़कर क्षेत्रीय स्वाभिमान की प्रतीक ‘जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी’ की सदस्यता ग्रहण कर ली। अमित बघेल की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी का गमछा धारण कर भविष्य में छत्तीसगढ़िया हितों और अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

​प्रशासनिक अधिकारियों पर बरसे अमित बघेल

​इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारी लगातार जनप्रतिनिधियों और आम जनता के अधिकारों का हनन कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सुरेश सिहोरे का यह कदम छत्तीसगढ़िया सम्मान और उनके हक की लड़ाई को एक नई मजबूती प्रदान करेगा।

​इस दौरान जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button