विविध

*● परपोड़ी में प्रार्थी से पैसा मांगने को लेकर आईजी कार्यालय में शिकायत, दरोगा साहब सहित तीन पुलिसकर्मी निलम्बित●*

 

*बेमेतरा:-* दुर्ग रेन्ज पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग द्वारा बेमेतरा ज़िला के परपोड़ी थाना में पदस्थ प्रभारी निरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है, जो क्षेत्र के लिए काफी सुर्खियों का विषय बन गया है।वही इस कार्यवाही से बेमेतरा पुलिस विभाग में काफी हड़कम्प मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह कार्यवाही पुलिस आईजी कार्यालय द्वारा एक स्थानीय प्रार्थी से रंगदारी के रूप में रिश्वत मांगने पर की गई है। जिसमें परपोड़ी थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर-प्रमोद शर्मा, प्रधान आरक्षक-शिवराज चौहान आरक्षक-मोहित चेलक व तुकाराम पर निलंबन की त्वरित कार्यवाही हुई है।दरअसल मिली जानकारी के अनुसार परपोड़ी थाना में गत 17 मई 2024 को प्रार्थी मनीकुमार देवांगन सहित अन्य दो लोगों के द्वारा स्वंय के साथ ट्रेंडिंग एवं शेयर में पैसा निवेश के नाम पर करीब 33 लाख रुपये की धोखाधड़ी किये जाने की शिकायत कर मामला दर्ज कराया गया था, जिसमे जांच एवं विवेचना की कार्यवाही के दौरान एक आरोपी को पुलिस द्वारा पकड़ने की बात की ही जा रही थी, कि इसी बीच प्रार्थिया ने पुलिस आईजी कार्यालय में थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा पैसा मांगने की शिकायत की गई है। जिसकी स्पष्ट खुलासा तो नही हो पाया है कि किन्तु पुलिस महानिरीक्षक द्वारा त्वरित कार्यवाही होना बड़ी बात बन गयी है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button