विविध

*सोसाइटी लेंजवारा में नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जलाए 101 दीये, सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया गया उत्सव*

 

 

बेरला/लेंजवारा:- ब्लॉक बेरला क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सेवा सहकारी समिति लेंजवारा पंजीयन क्रमांक 387 एवं स्थानीय स्कूल परिसर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने 101 दीये प्रज्ज्वलित कर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में इस दिन को खास बनाया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन के दौरान समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष दीनदयाल साहू ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन पूरी तरह से राष्ट्र सेवा और जन-कल्याण के लिए समर्पित है। उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके जन्मदिन के इस पावन अवसर पर 101 दीये जलाकर हमने उनके दीर्घायु होने की कामना की है और साथ ही उनके सेवा के संकल्प को अपने जीवन में उतारने का प्रण लिया है।

इस गरिमामय कार्यक्रम में समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष दीनदयाल साहू, समिति प्रबंधक तिलक राम साहू, ग्राम सरपंच डिगेश्वरी साहू, उपसरपंच, समिति के समस्त कर्मचारी, पंचगण, गाँव के किसान भाई, भारी संख्या में महिलाएँ, ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने की प्रार्थना की और एक-दूसरे को बधाई दी।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button