विविध

*स्वामी आत्मानंद विद्यालय संविदा शिक्षक व कर्मचारी संघ ने बेमेतरा विधायक से की मुलाकात*

 

*बेमेतरा:-* स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी व हिंदी माध्यम विद्यालय में कार्यरत संविदा शिक्षक एवं कर्मचारियो ने अपने विभिन्न मांगों तथा समस्याओं के निवारण हेतु छत्तीसगढ़ सेजेस संविदा शिक्षक व कर्मचारी संघ के जिला इकाई बेमेतरा ने बेमेतरा विधायक दीपेश साहू जी से मुलाकात की। संघ जिला अध्यक्ष योगेश साहू ने बताया की इन विद्यालयों में संविदा शिक्षक एवम कर्मचारी विगत चार वर्षों से कार्यरत हैं तथा सच्ची लगन और मेहनत से अध्यापन कार्य के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिवधि भी करा रहें। उनका ही परिणाम है की इन विद्यालयों के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट है। जिला बेमेतरा में इन्ही विद्यालय के छात्रा ने 10वी बोर्ड परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया हैं तथा ऐसे अनेक उपलब्धि सेजेस विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियो द्वारा प्राप्त किया गया है। परंतु आज इन विद्यालयों में कार्यरत संविदा शिक्षक एवम् कर्मचारी विभिन्न समस्याओं जैसे वेतन विसंगति , प्रतिमाह वेतन का भुगतान में विलंब होना, चार वर्षो से एक ही वेतनमान में कार्यरत होना आदि से जूझ रहें हैं। जिले में संचालित इन विद्यालयों में कार्यरत प्री प्रायमरी के कर्मचारियों का वेतन विगत 5 माह से प्राप्त नही हुआ हैं। इन समस्याओं के समाधान हेतु बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने आश्वासन दिया है । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सेजेस संविदा शिक्षक व कर्मचारी संघ के जिला इकाई बेमेतरा से जिलाध्यक्ष -योगेश साहू, उपाध्यक्ष यमन साहू, सहसचिव हरीशंकर चंदेल, जिला सदस्य ईश्वर साहू, विनायक कर्ष, योगेश प्रजापति, अनूप सिंह, दिव्य दीप सिंह, प्रसन्न जायसवाल, अंसुल दुबेले, अविनाश यादव उपस्थित रहें।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button