*देवकर में संदल-जुलूस के चादर पोशी सालाना उर्स पाक का आयोजन*

*बेमेतरा:-* बेमेतरा जिले के देवकर इलाके के हज़रत सैय्यद अली मीरा दतार दरगाह में 46 उर्स का आयोजन हिन्दू मुस्लिम एकता उर्स कमेटी द्वारा किया गया! जिसमे नगर देवकर के हज़रत सैय्यद अली मीरा दतार दरगाह में उर्स के खास मौके पर मीरां दतार बाबा के मानने वाले अनुयायियों ने सर्व प्रथम मजार में परचम कुसाई कर ध्वजारोहण किया तत्पश्चात शाही संदल जुलूस मीरा दातार दरगाह से सुभाष चौक, मुख्य गोकुल पारा, महावीर चौक मार्ग होते हुए बस स्टैंड गांधी चौक कंडरा पारा नुरानी चौक होते हुए जामा मस्जिद से मजार तक जुलूस निकाला कर बाबा जी जन्म दिवस पर खुशी जताई किए वही चौक चौराहों पर शरबत वितरण किया गया वही नागपुर से आए मटका पार्टी द्वारा बाबा जी याद में डीजे के धुन में थिरकते हुए जश्न मनाया गया वही जुलूस मजार पहुंची जहां विशेष इबादत मन्नत मांग कर बाबा के मानने वाले सवालियो ने मत्था टेक कर अपने मन्नतें मुराद पूरी की आयोजित उर्स कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेश के लोगों ने शिरकत की इस मौके पर गद्दी नसीह हाजी रकीब बेग,हाजी अजीज बेग, गद्दी नसीह दीन मोहम्मद नरेन्द्र बाबा, मलिक कूरैशी,कुमारू साहु, शकील खान,मुजीत बेग, मिर्जा जमाल बेग,के साथ ही पुलिस प्रशासन के लोग जुलूस में शामिल हुए




