*• बेमेतरा पुलिस द्वारा समाधान हेल्पलाइन नंबर का बैनर/पोस्टर के माध्यम से मारो सप्ताहिक हॉट/बाजार में आमजन को किया गया जागरूक।*

*• अपराध के प्रति सजग रहने का दिया संदेश।*
—————————————
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, समाधान सेल प्रभारी डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल व एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में दिनांक 12.06.2023 को पुलिस चौकी मारो स्टाफ द्वारा मारो के सप्ताहिक हॉट/बाजार में आस – पास के ग्रामीण अंचल से आये आम नागरिकगणो को चौपाल लगाकर *समाधान हेल्पलाइन नंबर 9479257558 का बैनर/पोस्टर* के माध्यम से जागरूक किया गया। साथ ही ग्रामवासियों को साइबर अपराध, चिटफंड, फर्जीकाल ठगी की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी अन्जान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी जैसे बैंक खाता नंबर एटीएम कार्ड नंबर एक्सपायरी डेट सीवीवी नंबर पिन नंबर ओटीपी पासवर्ड इत्यादि की जानकारी न दें। अपना आधार कार्ड सम्भाल कर रखे एवं आधार नंबर किसी अनजान व्यक्ति को न बतावे। फोन पर बैंक अधिकारी बनकर आपके बैंक खाता के संबंध में जानकारी मांगे तो जानकारी न दे क्योंकि बैंक द्वारा इस तरह की जानकारी नहीं मांगी जाती। यदि कोई शंका हो तो तुरन्त अपने बैंक से सम्पर्क करें। जरूरी होने पर अपने शिकायत करें। तथा नशा मुक्ति को लेकर बताया कि नशा शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी नुकसान का कारण बनता है।
साथ ही यातायात के नियमो की जानकारी देते हुए बताया की यातायात सड़क संकेत तथा वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने की आवश्यकता को बताया गया साथ ही कहा कि पुलिस आपकी सहायता के लिए ही है और आप पुलिस को अपना मित्र ही समझे आपकी थोड़ी सी सजगता से कई गंभीर अपराध होने से बच सकता है।
इस अवसर पर पुलिस चौकी मारो प्रभारी सउनि राजेन्द्र कश्यप, आरक्षक दीपक साहू, पुरूषोत्तम वर्मा, अजय गोयल, मनोज यादव एवं अन्य स्टाफ व आस – पास के ग्रामीण अंचल से आये आम नागरिकगण उपस्थित थे।




