*बेरला तहसील क्षेत्र ग्राम कुरूद में प्राकृतिक घटना भूस्खलन से मची अफरा-तफरी*

बेरला:- तहसील बेरला क्षेत्रान्तर्गत आने ग्राम कुरूद में भूस्खलन जमींदोज का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि ग्राम कुरूद निवासी लाला साहू के खेत में हुए प्राकृतिक घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गई। खेत का जमीन अचानक 15 से 20 फिट चौंडा और 15 फीट गहरा कुंए की भांति हो गए है। जमीन दोज होने से आस-पास के ग्रामीण व अधिकारी मौके में पहुंचे। ये प्राकृतिक घटना भूस्खलन जमीन धसने से बड़े आकार के होल व गड्ढे सिंकहोल कहा जाता है। सिंकहोल के आस-पास दरारें दिखाई दे रहे है। ऐसा प्रतीत होता है कि खेत की ऊपरी हिस्सा और भी धंस जाएगा। इस घटना से किसान को काफी प्रभाव पड़ा। वही खेत मालिक लाला साहू पिता स्व मनराखन साहू ने इसकी जानकारी कोटवाल और तहसीलदार बेरला आशुतोष गुप्ता को सूचना दिया गया। उसके जानकारी मिलते ही तत्काल तहसीलदार गुप्ता मौके पर पहुंच घटना की मौके मुआयना करते हुए पंचनामा तैयार किया गया। साथ ही सिंकहोल कि चारो ओर जाली तार से घेराबंदी किया गया। ताकि इस जगह कोई ना जाये और कोई अप्रिय घटना न हो। इसके तहसीलदार गुप्ता ने पटवारी व आरआई को इसकी जानकारी व जरूरी सूचना देने के लिए निर्देशित किया गया। वही किसान के खेत में प्राकृतिक घटना से काफी प्रभाव पड़ा है।




