विविध

*जिला पंचायत सदस्यों व भाजपा द्वारा 21 नवंबर जिला पंचायत का तालाबंदी*

बेमेतरा:- बेमेतरा जिला पंचायत में जिला पंचायत सदस्यों को 15 वे वृत्त की राशी नहीं दिए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी के मार्गदर्शन में व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्री व पूर्व विधायकों एवं जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों के नेतृत्व में जिला पंचायत का तालाबंदी किया जायेगा। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के बेमेतरा जिले में निवासरत समस्त प्रदेश, जिला व मंडल पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण, जनप्रतिनिधिगण व जनता जनार्दन भारी संख्या में शामिल होएंगे। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष को कंडम गाड़ी देने के खिलाफ व नया गाड़ी प्राप्त करने हेतु उनको खंडहर घर के बजाएं अच्छा घर प्राप्त कराने व जिला पंचायत के 15 वे वृत्त की राशी जिला पंचायत सदस्यों को नहीं दिया जा रहा है। जानबूझकर षड्यंत्रपूर्वक रोककर रखा गया। कलेक्टर के द्वारा अनावश्यक हस्तक्षेप व सामान्य सभा का अनुमोदन को अमान्य किया जाना व भाजपा के जिला पंचायत सदस्यों को उपेक्षित किया जाना जबकि बेमेतरा जिला पंचायत सदस्यों की संख्या भाजपा बहुमूल्य है। अध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्ज़ा है पुरे प्रदेश में 15 वे वृत्त की राशी जारी हों गयी है लेकिन बेमेतरा में राशी नहीं दिए जाने को लेकर व अन्य तमाम मुद्दों को लेकर 21 नवंबर को जिला भाजपा व जिला पंचायत सदस्यों व जनप्रतिनिधेयों के द्वारा जिला पंचायत कार्यालय का तालाबंदी किया जाएगा। तत्पश्चात भाजपा के द्वारा बूथ स्तर, जिला पंचायत सदस्यों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन तत्पश्चात प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन व आमरण अनसन का आगामी 03 महीने का कार्ययोजना बनाया गया है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button