विविध

*देवकर में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा कार्यक्रम में अबतक 69 में से 59 आवेदन का हुआ तत्काल निराकरण, आज गांधी चौक में होगा शिविर*

 

*देवकर:-* नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगरीय क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों के त्वरित निराकरण किए जाने हेतु समस्त नगरीय निकायों में दिनांक 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़े के आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के परिपालन में नगर पंचायत देवकर क्षेत्रांतर्गत विभिन्न वार्डों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 जुलाई से वार्ड क्रमांक 01 स्थित सिन्हा सामुदायिक भवन से किया गया। शिविरों का आयोजन नगर के विभिन्न वार्डों में किया जाना है, जिसमें नल कनेक्शन, राशनकार्ड, परिवार सहायता, विभिन्न पेंशन योजना, जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन अनुज्ञा, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, तथा विभिन्न मूलभूत सुविधाएं यथा प्रकाश व्यवस्था, सड़क नाली निर्माण, मरम्मत, सफाई, पेयजल, इत्यादि समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर यथासंभव तत्काल निराकृत किए जा रहे हैं। नगर पंचायत देवकर अंतर्गत अब तक कुल 69 आवेदन मांग से संबंधित प्राप्त हुए जिसमें से 59 का निराकरण तत्काल किया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि शिविर में यथाb संभव समस्त मांगो/शिकायतो का निराकरण करने की कोशिश की जा रही है तथा जो मांग/शिकायत अन्य विभागों से संबंधित है उनसे समन्वय स्थापित करके निराकृत कराए जा रहे हैं।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button