कबीरधाम विशेष

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कवर्धा में 4-वे सेग्रीगेशन को लेकर जनजागरूकता अभियान*

*स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कवर्धा में 4-वे सेग्रीगेशन को लेकर जनजागरूकता अभियान*

कवर्धा, 24 सितंबर 2026। स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण में नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत नगर के विभिन्न वार्डों में एसडब्ल्यूएम रूल्स 2026 के अंतर्गत 4-वे सेग्रीगेशन को लेकर जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान स्वच्छता दीदियों ने वार्डों में घर-घर पहुंचकर वार्डवासियों को कचरे के उचित पृथक्करण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों को समझाया कि घर एवं प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग रखना आवश्यक है, ताकि कचरे का उचित संग्रहण, प्रसंस्करण एवं निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
स्वच्छता दीदियों ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कचरे को स्रोत स्तर पर ही अलग-अलग करने की आदत अपनाएं और नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करें। अभियान के दौरान वार्डवासियों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने के लिए भी प्रेरित किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से नगर पालिका परिषद द्वारा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ कचरा प्रबंधन में जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। नगरवासियों की सहभागिता से कवर्धा को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button