कबीरधाम विशेष

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों को फल और वस्त्र वितरित*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों को फल और वस्त्र वितरित*

*‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत वरिष्ठ नागरिकों के बीच पहुंची सेवा और अपनत्व की भावना*

कवर्धा, 24 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धाश्रम रैन बसेरा, कवर्धा में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेवा गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को फल एवं वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं का ध्यान रखने के साथ उनके बीच अपनत्व और सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीयता के साथ संवाद किया और उनका हालचाल जाना। फल एवं वस्त्र मिलने पर वरिष्ठ नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान उनके साथ समय बिताकर उनकी आवश्यकताओं और सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली गई। नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के अनुभव और मार्गदर्शन के महत्वपूर्ण स्रोत हैं। उनकी देखभाल और सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सेवा और सहयोग की ऐसी पहल समाज में संवेदनशीलता और आपसी जुड़ाव को मजबूत करती है।
समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक श्रीमती अभिलाषा पण्डा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ के माध्यम से जरूरतमंद एवं वरिष्ठ नागरिकों तक सेवा पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विभाग द्वारा वृद्धजनों के सम्मान, संरक्षण और बेहतर जीवन के लिए संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। इस अवसर पर शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय सिंघनपुरी, कवर्धा के अधीक्षक श्री देवकुमार कौशिक सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button