विविध

*बेमेतरा में अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल: 9 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त*

 

 

बेमेतरा/बेरला:- जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। कलेक्टर प्रतिष्ठा मंमगाई एवं जिला आबकारी अधिकारी एस.एन. साहू के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत 23 सितंबर 2026 को एक आरोपी को भारी मात्रा में महुआ कच्ची शराब के साथ धर दबोचा गया।

मिली जानकारी के अनुसार शांति ग्रीन एथेनॉल निर्माणाधीन संयंत्र के निकट सरदा से भिलौरी मार्ग पर अवैध शराब बेचने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसकी सूचना पर आबकारी टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी की। इस दौरान ग्राम बाजार चौक सरदा थाना बेरला निवासी आरोपी अकलेश मेहर पिता गोवर्धन मेहर के कब्जे से लाल रंग के प्लास्टिक थैले में रखे 50 प्लास्टिक पाउच बरामद किए गए। इन पाउच में कुल 9 बल्क लीटर गुड़ से बनी हाथ भट्ठी महुआ कच्ची शराब भरी हुई थी, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1800 रुपये बताई जा रही है।

*गैरजमानती धाराओं में केस दर्ज, जेल दाखिल*

मामले में पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत गैरजमानती मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस सफल कार्यवाही में आबकारी उप-निरीक्षक दया लाल साहू वृत्त बेरला, आबकारी प्रधान आरक्षक संजय सिंह राजपूत, आबकारी आरक्षक नरेंद्र सिंह राजपूत एवं वाहन चालक की सराहनीय भूमिका रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button