*राजा गुहा निषाद राज जयंती के अवसर पर ग्राम सलधा में हुआ भव्य कवि सम्मेलन*

बेरला :- ग्राम सलधा में रविवार को राजा गुहा निषाद राज जयंती के अवसर पर निषाद समाज जिला अध्यक्ष दिलीप निषाद एवं परिक्षेत्रिय अध्यक्ष बुधारू निषाद सहित समस्त निषाद समाज द्वारा राजा गुहा निषाद राज के तैल चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया । इस अवसर पर निषाद समाज द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया था । जहाँ सुग्घर साहित्य समिति बेरला के कवियों ने काव्य पाठ किया । इस अवसर पर अपनी हास्य रचनाओं से वरिष्ठ हास्य कवि कवि राम हृदय वर्मा ने श्रोताओं की सम्पूर्ण भीड़ को खूब गुदगुदया । सुग्घर साहित्य समिति अध्यक्ष गीतकार नारायण प्रसाद वर्मा चंदन ने अपनी सुमधुर गीत “जाने कहाँ गंवागे रे हमर होंठ के हाँसी” के माध्यम से मानव जीवन में मुस्कुराहटों का महत्व बताते हुए समस्त श्रोताओं में चिंतन का जागृत किया तथा शहीद की याद में गीत प्रस्तुत कर समस्त श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया । हास्य के नव हस्ताक्षर कार्यक्रम संयोजक ईश्वर निषाद ने भी अपनी रचनाओं से सभी को खूब लोटपोट किया तो वहीं वंग्यकार विकास कश्यप ने अपनी प्रतिनिधि रचना “किस्सा बहुत पुराना हे, खेती, “भूख अउ मनखे” प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी । अपनी रचनाओं के माध्यम से समां बांधते हुए कार्यक्रम का शानदार संचालन गीतकार ताकेश्वर साहू बचपन द्वारा किया गया । कवि सम्मेलन के समापन के पश्चात मंच पर नन्हें बालक बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की भी शानदार प्रस्तुति रही ।




