विविध

*”*खुमान देवांगन (मोन्टू) देवांगन समाज नवागढ़ के “युवा अध्यक्ष” सर्वसम्मति से मनोनीत*

*बेमेतरा/नवागढ़ – नगर देवांगन समाज नवागढ़ की आवश्यक बैठक दिनाँक 11/02/24 दिन रविवार को “देवांगन धर्मशाला महामाया मंदिर के पास नवागढ़ में रखा गया था,जिसमें नगर देवांगन समाज नवागढ़ के कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से किया गया,नगर देवांगन समाज नवागढ़ के “अध्यक्ष” के पद पर संतोष देवांगन,”सचिव”  जित्तू देवांगन,तथा “युवा अध्यक्ष” के पद पर ऊर्जावान  खुमान देवांगन (मोन्टू) को सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया है,  पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला सलाहकार महेन्द्र देवांगन (अधिवक्ता) ने कहा कि,आज नगर कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से गठन किया गया है, जिसमे अनुभवी एवं ऊर्जावान लोगो को नया दायित्व दिया गया है निश्चित ही इससे समाज को नई दिशा मिलेगा। जिला सलाहकार  दीपचंद देवांगन ने कहा कि,नये लोगों को जिम्मेदारी दी गई है सक्रियता से कार्यकारिणी समाजहित में कार्य करेगी ।

नवनियुक्त “युवा अध्यक्ष” खुमान देवांगन ने कहा कि, वरिष्ठ जनोँ के मार्गदर्शन तथा युवा साथियो के परस्पर सहयोग से समाजहित सर्वोपरि के लक्ष्य के साथ बेहतर कार्य किये जाने की बात कही है.*

उक्त बैठक मे  दीपचंद देवांगन (शिक्षक), महेन्द्र देवांगन (अधिवक्ता)  गजराज देवांगन,  सनत देवांगन, अजय देवांगन, कार्तिक देवांगन, अरुण देवांगन,  ईश्वरी देवांगन,  जितेन्द्र देवांगन, गणेश देवांगन,  संदीप देवांगन,  राजा देवांगन, लखन देवांगन,  सुरेश देवांगन,  वीरेन्द्र देवांगन,  बसंत देवांगन, रमेश देवांगन तथा नगर के अन्य स्वजातिय जन उपस्थित थे, सभी स्वजातिय जनोँ ने नव नियुक्त पदाधिकारियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये दी है*

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button